{"_id":"5960929e4f1c1be3468b472b","slug":"two-gangsters-arrested-in-inter-state-robbery-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय लूट गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय लूट गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर भींडर थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप सहित लूट की कई वारदात करने वाले अंतरराज्यीय लूट गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने इंदौर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में लूट की वारदात करना कबूला है।
एसएचओ भींडर हिमांशु सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के पीथलवाड़ी निवासी सद्दाम पठान पुत्र इस्माइल खान और लाला पठान पुत्र रफीक खान को कल शाम गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपितों ने चार अन्य साथियों नियाज मोहम्मद, आजाद मोहम्मद, भगवाना डांगी और कमला के नाम बताए हैं। गत माह भींडर के रामपोल बस स्टैंड पर व्यापारी के साथ हुई 45 हजार रुपए की लूट में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध सद्दाम की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सद्दाम के अपने ससुराल चितौडगढ़ के बिनोता गांव में होने की सूचना मिली।
इस पर पुलिस ने सद्दाम को पकड़ लिया। सद्दाम की सूचना पर साथी लाला पठान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने गत माह रामपोल बस स्टैंड से व्यापारी से 45 हजार की लूट, 29 जून को दवेला तालाब की पाल पर वृद्धा की सोने की नथ लूटना, चित्तौड़ के डूंगला में एलवा माता पेट्रोल पम्प पर नकदी, चित्तौड़ में फोव्वारा चौक पर व्यापारी से 80 हजार की लूट, ढाई महीने पहले सवीना अनाज मंडी से व्यापारी से 1 लाख 30 हजार की लूट, तीन महीने पहले इंदौर में एसबीआई बैंक के सामने 1 लाख 70 हजार की लूट सहित छह महीने पहले इंदौर के एसबीआई बैंक के सामने 2.5 लाख रुपए लूट करना स्वीकार किया है।