फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two died in road accident

नींद की झपकी हमेशा के लिए सुला गई, जानिए कैसे

Fri, 21 Jul 2017 02:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
मौके पर पलटा ट्रक - फोटो : amar ujala
एक छोटी सी नींद की झपकी दो जनों को मौत की नींद सुला गई। हादसा सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के नजदीक नेशनल हाईवे 52 पर हुआ।
विज्ञापन


सदर थाना अधिकारी शब्बीर खान ने बताया कि पंजाब से सरियों से भरा एक ट्रक हैदराबाद जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे 52 पर खूड़ी गांव के पास ट्रक चालक को नींद की झपकी आई। 


इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और वह खड्ढे में जा गिरा। हादसे के कारण ट्रक में भरे सरिये पटियाला जिले के आगोल निवासी चमकौर और दूल्हासिंह के सिर में घुस गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को राजकीय धानुका अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामला दर्ज किया है। अब पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed