{"_id":"598c1b244f1c1b2f318b49f5","slug":"two-deaths-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी लापरवाही ने छीन ली दो जिंदगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटी सी लापरवाही ने छीन ली दो जिंदगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक छोटी सी लापरवाही एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। परिवार के दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो महिलाएं गंभीर घायल हो गई।
घटना चूरू जिले की है। जिले के रतनगढ़ थाना इलाके के रघुनाथपुरा गांव में बिजली का करंट लगने से चाचा-भतीजी बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। करंट लगने के दौरान उन्हें बचाने आई देवरानी-जेठानी भी गंभीर रूप से झुलस गई। जिन्हें इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद गांव में माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार, चूरू जिले के रघुनाथपुरा गांव में रुकमणाराम जाट के घर पर बिजली सप्लाई की सर्विस लाइन लोहे के हुक से बंधी थी और दीवार से सटी हुई थी। इस लाइन के कट जाने से दीवार में भी सीलन के चलते करंट दौड़ गया। तभी 20 वर्षीय सुमन दीवार पर आ रहे करंट की चपेट में आ गई। सुमन के परिजनों ने उसे छुड़ाने के प्रयास किए तो चाचा दौलाराम जाट भी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचाने आए सुमन की मां ज्याना देवी, चाची सावित्री देवी भी झुलस गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि करंट लगने की सूचना डिस्कॉम अधिकारियों को दी गई, लेकिन घटना के एक घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति को बंद नहीं किया गया है।