{"_id":"596de59e4f1c1b7a3b8b49fa","slug":"two-dead-in-road-accident-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो चालक ने की ऐसी लापरवाही, ले गई दो की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोल्वो चालक ने की ऐसी लापरवाही, ले गई दो की जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 18 Jul 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोल्वो के चालक की एक छोटी सी गलती ने दो लोगों की जान ले ली और एक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। चालक ने रॉन्ग साइड गाड़ी ले जाक एक बोलेरो को टक्कर मार दी।
अजमेर के नेशनल हाईवे संख्या 8 पर मंगलवार को विपरीत दिशा में आकर वोलवो बस के चालक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इससे बोलेरो में सवार कपड़ा व्यापारी और चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा कपड़ा व्यापारी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
मांगलियावास थाने के एएसआई कान सिंह ने बताया कि अलवर निवासी कपड़ा व्यवसायी भूपेन्द्र जैन और नीलेश जैन अपनी बोलेरो से चालक श्याम सुंदर के साथ बालोतरा जा रहे थे। मांगलियावास के निकट ब्यावर की ओर से आ रही वोल्वो बस ने विपरीत दिशा में आकर बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक श्याम सुंदर और भूपेन्द्र जैन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि नीलेश जैन गंभीर रूप से घायल हो गया। नीलेश को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद लगभग एक घंटे तक हाईवे पर जाम भी लगा रहा। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी।