फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two crooks robbed cars and Hit the driver

सवारी बनकर कार में हुए सवार और फिर ड्राइवर पर तान दी Gun

Thu, 02 Nov 2017 04:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 02 Nov 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
Two crooks robbed cars and Hit the driver
demo pic
बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हो गए हैं इसकी बानगी आज फिर देखने को मिली। पहले तो लुटेरे सवारी के रूप में कार में सवार हुए और फिर ड्राइवर पर बंदूक तान दी।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ की है। यहां से दो बदमाश गन पाइंट पर कार लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने कार चालक के साथ मारपीट करके उसे दूदू में पटक दिया और जयपुर की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन


किशनगढ़ निवासी कार चालक अमर सिंह आज सुबह रोजाना की तरह आर.के. कम्यूनिटी सेंटर के बाहर सवारियों का इंतजार कर रहा था। दो युवक आए और जयपुर जाने की बात कहकर कार में सवार हो गए। कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने अमर सिंह पर बंदूक तान दी। इसके बाद कार में ही उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूदू के पास बदमाशों ने कार चालक को पटक दिया और खुद कार लेकर रफूचक्कर हो गए। इसके बाद अमर सिंह ने घटना की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। हुलिये और कार नम्बर के आधार पर जयपुर पुलिस भी लुटेरों की तलाश कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed