फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two arrested in barmer triple murder case

बाड़मेर ट्रिपल मर्डर: मां व बेटे-बहु की हत्या करने वाले पुलिस की गिरफ्त में

Sat, 10 Jun 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
two arrested in barmer triple murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
बाड़मेर जिले के शिव थाना इलाके में तीन लोगों की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने हत्या कर शवों को उल्टा लटका दिया था।
विज्ञापन


बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक डाॅ. गगनदीप सिंगला ने बताया कि वीरमाराम पुत्र नवलाराम और गोमदराम उर्फ भुट्टा पुत्र टीकमाराम को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि 2 जून की शाम दोनों अपने खेत में सफाई (सूड़) कर रहे थे। तभी दोनों की किसी बात को लेकर भूरी देवी से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने उसकी हत्या करने की ठानी। अपने दोस्त गोमाराम से मोटर साइकिल लेकर दोनों ने धोरीमन्ना से रस्सी, डंडे तथा मिर्ची खरीदी। इसके बाद रात में ये लोग किसी को साफ नजर नहीं आए इसलिए काले रंग की बनियान और चप्पल खरीदी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने रास्ते में शराब पी और 4 जून की रात दो बजे विशनाराम के घर पहुंचे। इस दौरान यहां विशनाराम नहीं था और इन्होंने वहां मौजूद मिरगो देवी(85), नगाराम (60) और उसकी पत्नी भूरी देवी (56) की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों आरोपित बायतु चले गए, जहां से वीरमाराम पचपदरा चला और गोमदराम रामजी का गोल पहुंच गया। इसी दौरान 6 जून की सुबह जब विशनाराम अपने घर पहुंचा तो वारदात का खुलासा हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच करते हुए दोनों आरोपितों को शनिवार को इनके गांव सनावड़ा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच टीम में शामिल बाड़मेर पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश उज्जवल सहित हैड कांस्टेबल गणपतसिंह, गोरधनराम और कांस्टेबल वीरम खां, विरेन्द्र कुमार चौधरी, हरदानराम, कंवराराम, करण सिंह, रामचन्द्र ने पूरे प्रकरण की गहन तफ्तीश की और कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed