फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two accused, including the wanted prize racket, in the murder case of SOG

SOG के हत्थे चढ़े हत्या के केस में वांछित ईनामी बदमाश समेत दो आरोपी

Sun, 14 May 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 14 May 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
 Two accused, including the wanted prize racket, in the murder case of SOG
वांछित ईनामी बदमाश समेत दो आरोपी - फोटो : Amar Ujala
एसओजी जयपुर ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई कर हत्या के मुकदमे में फरार पांच हजार रुपए के ईनामी बदमाश और पैरोल से फरार हुए हार्डकोर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वीरेंद्र सिंह चारण चुरु जिले के सुजानगढ़ के बोबासर का रहने वाला है। उसके खिलाफ चुरु जिले के दूधवा खारा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। जिसमें करीब दो साल से फरार चल रहा था तथा पुलिस ने पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। इसके खिलाफ एक दर्जन केस दर्ज है।
विज्ञापन


इसी तरह, पैरोल से फरार हुआ बदमाश आरोपी देवेंद्र सिंह शेखावत है, जो कि नागौर जिले में लाडनूं का रहने वाला है। एडिशनल एसपी करण शर्मा के नेतृत्व में एसओजी में तैनात इंस्पेक्टर विजय राय, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह व रामलाल ने आरोपी देवेंद्र को चौमूं पुलिया के पास आपराधिक वारदात के लिए हथियार लेकर घूमने की सूचना पर धरदबोचा। उसके कब्जे से सात कारतूस, रिवॉल्वर बरामद कर लिया। उसके खिलाफ रतनगढ़ में फॉरच्यूनर कार लूटने, बीकानेर में फायरिंग व लूट के केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी दिनेश एमएन ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि इनके साथी करणी विहार इलाके में कनकपुरा ठहरे हुए है। इस पर एसओजी ने कनकपुरा में दबिश दी। जहां बीकानेर व चुरु में गंभीर अपराधों में आरोपी रोहित गोदारा व उसका साथी शेरसिंह पेवा जिस पर कुख्यात बदमाश गजेंद्र सिंह को पेशी के दौरान चालानी गार्ड पर मिर्च पाउडर फेंककर भगाने का संदेह है। इस पर चुरु पुलिस को सूचना दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed