फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Trying to rob Rupee rupees twice at ATM, failed miscreants in jaipur

ATM में दो बार तोड़फोड़ कर रुपए लूटने की कोशिश, नाकाम रहे बदमाश

Mon, 19 Jun 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 19 Jun 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
Trying to rob Rupee rupees twice at ATM, failed miscreants in jaipur
demo pic - फोटो : Demo pic
जयपुर—आगरा राजमार्ग पर बस्सी थाना इलाके में एक बैंक एटीएम में दो संदिग्ध युवकों ने देर रात तोड़फोड़ कर रुपए निकालने का प्रयास किया। एटीएम का कैश बॉक्स तोड़ पाने में विफल रहने से इसमे रखी नकदी सुरक्षित बच गई। 
विज्ञापन


बस्सी पुलिस ने बताया कि इस एटीएम में शनिवार को करीब आठ लाख रुपए का कैश लोड़ किया था। इसके बाद तीन लाख रुपए तो लोगों ने निकाल लिए। देर रात चौकीदार प्रहलाद एटीएम बूथ का शटर बंद कर घर चला गया। 
विज्ञापन


इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे दो संदिग्ध युवक शटर तोड़कर अंदर घुसे और उन्हेांने सरिए से सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने एटीएम में तोड़फोड़ कर रुपए निकालने की कोशिश की। लेकिन कैश सेफ नहीं टूटा। थककर दोनों बाहर चले गए। करीब दो बजे ये लोग फिर अंदर आए और कैश सेफ को तोड़ने की दूसरी बार कोशिश की। इस बार भी ये सफल नहीं हुए और आखिर यहां से भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को वारदात का पता चलने पर बस्सी एसीपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी में मिले फुटेज के आधार पर संदिग्ध बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह चौकीदार प्रहलाद मौके पर पहुंचा तब एटीएम का शटर उठा हुआ मिला। इसकी सूचना चौकीदार ने बैंक मैनेजर विकास शर्मा को दी। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक मुंह पर स्कार्फ बांधे दिखाई दे रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed