फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Try to snatch bags from schoolgirl

घर लौट रही कोचिंग छात्रा से छीना-झपटी, गंभीर घायल

Thu, 22 Jun 2017 03:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
Try to snatch bags from schoolgirl
घायल छात्रा का उपचार करते हुए चिकित्साकर्मी - फोटो : अमर उजाला
अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक सवाल एक युवक ने कोचिंग छात्रा से पर्स लूटने के चक्कर में उसे अस्पताल पहुंचा दिया। घटना रघु मार्ग के समीप की है, जहां बैग छात्रा के गले में होने के कारण युवक पर्स छीनने में नाकामयाब रहा। घटना के दौरान असंतुलित होकर छात्रा स्कूटी से गिर गई। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद छात्रा को उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अंबेडकर नगर निवासी शिवानी राजपूत अलवर के नया बास स्थित 'नो प्रॉब्लम' कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह वह कोचिंग से अपने घर जा रही थी, तभी रघु मार्ग के समीप एक बाइक सवार युवक ने उसका पर्स छीनने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा असंतुलित होकर स्कूटी से नीचे गिर गई। फिलहाल पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। घायल छात्रा का सामान्य अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed