{"_id":"5968d71b4f1c1b14158b48fd","slug":"thug-master-s-arrested-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का मास्टर मांइड मुंबई से हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी का मास्टर मांइड मुंबई से हुआ गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 14 Jul 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिसी में निवेश को दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठगने वाली गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गैंग के सात आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं, आठवें आरोपी और गैंग के सरगना बबलु को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। सरगना लंबे समय से फरार चल रहा था। इस गैंग के सदस्य खुद को बीमा नियामक कार्यालय का सदस्य बताते थे औऱ लोगो को निवेश करवाने के नाम पर ठगी करते थे।
बताया जा रहा है कि आरोपी बबलू ने हीरासिंह राठौड़ नामक एक व्यक्ति को पॉलिसी में इनवेस्ट करने की बात कहकर जमा धन एक साल में दोगुना होने का झांसा दिया। जिस पर हीरासिंह ने 1.12 करोड़ निवेश करने की इच्छा जताते हुए आरोपी बबलू के खाते में रूपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद से सभी नदारद हो गए। पीड़ित ने सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ के बाद कई और वारदातों में खुलासा होने की संभावना है।