फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three youths trapped inside the Gomti River overnight, were safely evacuated today

गोमती नदी के तेज बहाव में रात भर फंसे रहे तीन युवक

Wed, 26 Jul 2017 12:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 26 Jul 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Three youths trapped inside the Gomti River overnight, were safely evacuated today
RIVER - फोटो : Demo pic
प्रदेश में अच्छी बारिश से गोमती नदी मंगलवार से उफान पर है। इसी बीच तीन युवक नदी के बहाव क्षेत्र में दो स्थानों पर फंस गए। वे रातभर वहीं फंसे रहे। जिन्हें एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने आज सुबह तेजी से प्रयास करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान में राजसमंद जिले में बहकर गुजरने वाली गोमती नदी पिछले चार दिनों से हुई तेज बारिश से उफान पर है। जिससे इस नदी से सटे छापरखेड़ी गांव में पानी घुस गया। मंगलवार को शाम को नदी के बहाव क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर तीन लोग फंस गए।
विज्ञापन


सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन पानी के लगातार बढ़ते वेग के चलते तीनों युवकों की मदद के लिए उदयपुर से एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती देर रात को 35 सदस्यीय रेस्क्यू टीम मौके पर पंहुची।

बहते पानी में नहीं जाने की अपील

Three youths trapped inside the Gomti River overnight, were safely evacuated today
BEAS RIVER - फोटो : Demo pic
अंधेरा और तेज बारिश के कारण तीनों युवकों को बा​हर नहीं निकाला जा सका। आज अलसुबह फिर से रेस्क्यू शुरु हुआ और करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें दो युवक केलवा के छापरखेड़ी में अपने मवेशियों को चराने गए थे।

जबकि तीसरा युवक रतन भील है, जो कि लवाणा में देवस्थान पर बहाव में फंस गया था। रातभर उसने वहीं आग जलाकर खुद को सर्दी से बचाया। कलेक्टर पीसी बैरवाल ने नदियों में पानी की आवक के देखते बच्चों को पानी से दूर रखने और खुद भी बहते पानी में नहीं जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed