{"_id":"59c4c0b94f1c1b9a688b5eeb","slug":"three-thousand-bribe-taking-patwari-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे बनाने के एवज में मांगी तीन हजार की रिश्वत, पटवारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पट्टे बनाने के एवज में मांगी तीन हजार की रिश्वत, पटवारी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पटवारी रणवीर सिंह
- फोटो : Amar Ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। एसीबी की यह कार्रवाई राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एडीशनल एसपी राजेन्द्र प्रसाद ढिढारिया के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 13 चूनावढ़, श्रीगंगानगर के रहने वाले सतपाल पुत्र सुंदर सिंह रायसिख ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसके व पिताजी के नाम से पट्टे जारी करने की एवज में ग्राम पंचायत चूनावढ़ का पटवारी रणवीर सिंह पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इस पर कल शिकायत का सत्यापन किया गया।
जिसमें पटवारी रणवीर सिंह ने तीन हजार रुपए रिश्वत देने पर पट्टे बनाकर देने पर सहमति दी। सत्यापन के बाद परिवादी सतपाल सिंह आज तीन हजार रुपए की रकम लेकर पटवारी रणवीर के पास पहुंचा। जहां रिश्वत लेते ही एसीबी ने आरोपी पटवारी रणवीर सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।