फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three thief arrested in alwar

आएंगे काम मांगने के बहाने और फिर करते हैं ऐसा

Fri, 01 Sep 2017 05:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 01 Sep 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
three thief arrested in alwar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
सामान्य से सीधे—साधे दिखने वाले घर या फैक्ट्री पर आते हैं और पूछते है काम मिलेगा? इस दौरान शुरू हुई बातचीत में इनकी परखी नजर पूरे परिसर की रैकी कर लेती और फिर रात को अपना काम पूरा करते है। 
विज्ञापन


दरअसल, आज अलवर की एमआईए थाना पुलिस ने ऐसे ही चोरी की वारदात करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये पहले आपसे काम देने की बात कहते हैं और फिर मौका स्थल की पूरी रैकी कर लेने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते। एमआईए थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में फेक्ट्रियों और गांवों में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने एक विशेष टीम का गठन किया।
विज्ञापन


टीम ने किशनगढ़बास क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी जुबेर, रामगढ़ के लाडपुर निवासी फारुख और मीणापूरा गांव निवासी रामबीर मीणा को गिरफ्तार किया है। जबकि इस गैंग के पांच आरोपी महाराजा, कमल, राजकुमार, जीतू और प्रवीण फरार हैं। आरोपियों ने एमआईए ,बड़ौदामेव और आसपास के क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक वारदात करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए का कमरा देना भी हो सकता है घातक

three thief arrested in alwar
यह भी सामने आया है कि यह गैंग दिन में काम ढूंढने के बहाने फैक्ट्रियों में घूमते हैं और इस दौरान वारदात के लिए रैकी कर लेते हैं। इसके बाद किराए का कमरा लेकर वहां आसपास ही रहने लगे जाते हैं। रात 12 से एक बजे के बीच गैंग के सभी सदस्य एक जगह एकत्रित होकर बाइक से वारदात करने के लिए निकल जाते हैं। 

इस दौरान वारदात स्थल के आसपास पुलिस या आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी की जिम्मेदारी गैंग के एक सदस्य की होती है। वह बाइक पर घूमता हुआ नजर रखता है, जबकि दो लोग बाइक तैयार रखते हैं, ताकि वारदात के बाद वहां से भाग सके। गिरोह के मोबाइल, लैपटॉप, एलसीडी, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed