फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three robbers arrest in alwar with weapon

व्यापारी को लूटने से पहले बदमाशों ने की तीन बार रिहर्सल, फिर वारदात को अंजाम 

Sun, 28 May 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 28 May 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
Three robbers arrest in alwar with weapon
arresting - फोटो : Demo pic
पिस्टल दिखाकर एक व्यक्ति से रुपए लूटने वाले दो ईनामी बदमाशों को अलवर जिले की बानसूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पकड़ने या गिरफ्तारी में सहयोग, सूचना देने पर एसपी अलवर ने चार—चार हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। एसपी अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेश सिंह उर्फ बागड़ी गुर्जर उम्र 21साल निवासी धामला का बास थाना हरसौरा जिला अलवर तथा दूसरा आरोपी राजेश गुर्जर उर्फ राजू भडाणा उम्र 19 साल निवासी काकरिया थाना बानसूर जिला अलवर है। 
विज्ञापन


14 मई को बानसूर निवासी मुकेश कुमार सुबह 11 बजे चांदपुरी नारायणपुर स्थित चतरपुरा से उधारी रकम 1 लाख 68 हजार रुपए एक बैग में रखकर अपनी बाइक से बानसूर आ रहा था तब खोहरी बस स्टैण्ड से बानसूर की तरफ बासणा मोड़ के पास काले रंग की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने पीछा किया। उन्होंने अपनी बाइक पीड़ित मुकेश की बाइक के आगे लगाकर रूकवा लिया और उनमें एक बदमाश के पास पिस्तौल थी। जिसने मुकेश की कनपटी पर लगा दी और दुसरे बदमाश ने मुकेश के हाथ से रूपयों से भरा बैग लूट लिया और धक्का देकर भाग गए। 
विज्ञापन


वारदात के बाद बदमाश चतरपुरा में दोपहर को एक खेत में पहुंचे। जहां 10,000-10,000 रूपये राजेश सिंह गुर्जर उर्फ बागड़ी, राजेश गुर्जर उर्फ राजू भड़ाणा को खर्चे के देकर अलग कर दिया और शेष रकम को तीनों आरोपी हरियाणा में लूट व डकेती के मुख्य सरगना को जेल में बंद चल रहे सुरेश उर्फ लादेन के भाई कृष्ण लादेन के पास लेकर चले गये।  इन रूपयों से वे अपने मुखिया सुरेश उर्फ लादेन की जमानत कराना चाहते थे। पूछताछ में सामने आया कि वारदात से कुछ दिन पहले दोनों बदमाशों ने पीड़ित व्यापारी मुकेश कुमार महाजन की रैकी की। फिर तीनों बदमाशों के द्वारा पीड़ित को सूनसान जगह पर घेर धमकी देने व हथियारनुमा डण्डा या पाईप वैगरहा से भय दिखाने का तीन बार रिहर्सल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed