{"_id":"59a180f74f1c1b28718b489f","slug":"three-dera-followers-arrested-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम मामला : रेलवे स्टेशन को आग लगाने वाले डेरा समर्थक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राम रहीम मामला : रेलवे स्टेशन को आग लगाने वाले डेरा समर्थक गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 26 Aug 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी के यौन शोषण के आरोप में पंचकुला सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी ठहराने के बाद उपद्रव की घटनाएं हुई। यहां कोटा में भी डेरा समर्थकों ने भौंरा रेलवे स्टेशन पर आग लगा दी थी।
कोटा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी के सहयोग से आज तीन डेरा समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एसपी राजीव पचार ने बताया कि पकड़े गए तीनो आरोपी बीस साल से डेरा समर्थक हैं। आरोपी गुरमीत सिंह, सुखदेव सिह और सुरेन्द्र सिहं ने रहीम को न्यायलय द्वारा दोषी करार देने के बाद आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियो ने स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियो के साथ मारपीट भी की थी और बोलेरो कार लेकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने बोलेरो कार के वारदात में शामिल होने के बाद तलाशी अभियान चलाया और प्रेमपुरा गांव में दबिश देकर कार को बरामद कर आरोपियो को नयापुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में गुरमीत सिंह और सुखदेव सिंह जीजा साले हैं जबकि तीसरा आरोपी सुरेन्द्र भी इनका रिश्तैदार है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियो को जीआरपी को सौप दिया है। अब जीआरपी विभिन्न धाराओ में आरोपियो के खिलाफ दर्ज किए गए मामले की जांच में जुटी है।