{"_id":"59302a394f1c1bcb63bda879","slug":"three-chain-snacher-arrested-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे शौक पूरा करने के लिए तोड़ते थे महिलाओं की चेन, पुलिस ने पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगे शौक पूरा करने के लिए तोड़ते थे महिलाओं की चेन, पुलिस ने पकड़े
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में चेन स्नेचिंग की वारदात अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 20 से अधिक वारदात करना कबूला है। आरोपितों ने महंगे शौक और नशे की लत को पूरा करने के लिए जुर्म की दुनिया में कदम रखने की बात भी कबूली है।
उत्तर वृताधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि 18 मई को नया बाजार क्षेत्र में लक्ष्मी चौक निवासी आरती गोयल स्कूटी चलाना सीख रही थी। स्कूटी पर आए बदमाशों ने उसकी सोने की चेन तोड़ी और फरार हो गए। क्षेत्र में ही एक ज्वैलर्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों को दबोचा गया। मीणा ने बताया कि नीरज कुमार खुजली गिरोह का मास्टरमाइंड है। नीरज और उसके दो साथी मनीष धनवानी व हितेश लालवानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्कूटी जब्त की गई है। बदमाशों ने कबूला कि वह सुबह और देर रात्रि में घूमने वाली महिलाओं को शिकार बनाते थे। गिरोह में एक दर्जन सदस्य शामिल हैं, जिनका भी पता लगाया जा रहा है।