फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three accused in illegal arms licenses for 10 days remand

अवैध हथियार लाइसेंस बनाने वाले आरोपी 10 दिन के रिमांड पर 

Tue, 12 Sep 2017 04:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 12 Sep 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
 Three accused in illegal arms licenses for 10 days remand
प‌िस्तौल - फोटो : Demo pic
प्रतिष्ठित लोगों से मोटी रकम लेकर बैकडेट में फर्जी हथियार लाइसेंस बनाकर देने वाले अंतराज्यीय गिरोह से जुड़े तीनों आरोपियों को एटीएस ने आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 10 दिन के रिमांड पर एटीएस को सौंप दिया। अब आरोपियों से और गहनता से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


इस खुलासे में सबसे  अहम बात यह कि इस गिरोह में हथियार डीलर जुड़े है, जो कि प्रतिष्ठित लोगों को हथियार बेचने के साथ उन्हें हथियारों का लाइसेंस भी बनाकर देते है। यह लाइसेंस वर्ष 2007-08 की बैकडेट में बनाकर दिए गए। जिनमें जम्मू और कश्मीर के फर्जी स्थानीय पतों का हवाला दिया गया। 
विज्ञापन


एटीएस के एडीजी उमेश मिश्रा के मुताबिक कल गिरफ्तार अजमेर निवासी जुबेर खां, नसीराबाद अजमेर निवासी गणपत और अबोहर पंजाब निवासी विशाल को गिरफ्तार किया गया था। इनमें जुबेर खां का अजमेर में आना सागर लिंक रोड पर हथियार बेचने की दुकान है। यह अपने गिरोह के साथ मिलकर गैर कानूनी तरीके से हथियार लाइसेंस बनाने का नेटवर्क चला रहा था। जिसमें जम्मू निवासी राहुल समेत कई अन्य लोगों के नाम सामने आए। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह के कब्जे से कई सारे फर्जी हथियारों के लाइसेंस व हथियार जब्त किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed