फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Thousands of Rupees to be blamed for supply of electronic equipment, accused arrested

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सप्लाई का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए, आरोपी गिरफ्तार 

Wed, 31 May 2017 08:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 31 May 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
 Thousands of Rupees to be blamed for supply of electronic equipment, accused arrested
arresting - फोटो : Demo pic
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सप्लाई करने का झांसा देकर प्रदेश के डीलरों से करीब 13 लाख रुपए हड़पने वाले आरोपी को विश्वकर्मा थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महेश शर्मा उम्र 40 निवासी गांव गीजगढ़, सिकन्दरा, दौसा जिले का रहने वाला है। उसे थानाप्रभारी रतन सिंह व सबइंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने बांदीकुई, दौसा से धरदबोचा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रोड नंबर 9, वीकेआई निवासी व्यापारी दीपक माटोलिया ने वीकेआई थाने में 13 जनवरी को मुकदमा दर्ज करवाया था कि उनका ब्रांडेड इलेक्ट्रोनिक कंपनियों के उपकरणों का शोरुम है। जिससें गीजगढ़, दौसा निवासी आरोपी महेश शर्मा सेल्समेन था। उसने फर्म में नौकरी के दौरान राजस्थान में कंपनी से जुड़े विभिन्न डीलरों से इलेक्ट्रोनिक उपकरणों की सप्लाई करने का झांसा देकर करीब 13 लाख रुपए हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के मुताबिक जब डीलरों को माल नहीं पहुंचा तब उन्होंने फर्म के संचालक दीपक माटोलिया से संपर्क किया। उनके सेल्समैन महेश द्वारा माल की सप्लाई करने की बात कहकर बतौर एडवांस अलग अलग डीलरों से करीब 13 लाख रुपए लेने की बात भी कही। तब भनक लगने पर महेश शर्मा नौकरी से भाग गया। इसके बाद फर्म संचालक दीपक ने वीकेआई थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पड़ताल में सामने आया कि 13 लाख रुपए की जमा राशि को आरोपी महेश शर्मा ने कंपनी के खाते में जमा नहीं करवाया। नाहीं कंपनी को इसकी जानकारी दी। आरोपी से रुपए बरामद करने के प्रयास जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed