फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This step taken by people angry by the theft of lakhs, the police are also surprised

लाखों की चोरी से गुस्साए लोगों ने उठाया यह कदम, पुलिस भी रह गई हैरान

Wed, 01 Nov 2017 03:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 01 Nov 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
This step taken by people angry by the theft of lakhs, the police are also surprised
वाहनों में आग लगा दी - फोटो : SELF
लगातार चोरियां होने से गुस्साए लोगों ने एक ऐसा कदम उठाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। इस खौफनाक कदम से तनाव का माहौल पैदा हो गया। 
विज्ञापन


यह घटना है राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर की। जहां के खजूरी गांव में देर रात को दो घरों में लाखों रुपए की नकबजनी की वारदातें हो गई। इससे स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्हें संदेह था कि ढाणी के नजदीक रजवास बस्ती में रहने वाले लोग इन वारदातों में लिप्त रहते है। पुलिस भी चोरी की इन वारदातों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। 
 
इससे आक्रोशित होकर स्थानीय व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। इसके बाद ग्रामीण पूर्व सरपंच के नेतृत्व में पास ही स्थित रजवास बस्ती पहुंचे। जहां चोरों की धरपकड़ शुरू की। ग्रामीणों को वहां पहुंचने से कंजर बस्ती के लोग और खजूरी गांव के ग्रामीण आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन

बस्ती में रहने वाले पहाड़ियों की ओर भाग गए और ग्रामीणों ने....

This step taken by people angry by the theft of lakhs, the police are also surprised
demo pic - फोटो : अमर उजाला
इससे वहां माहौल बिगड़ गया और ग्रामीणों ने वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल और एक बाइक में आग लगा दी। आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा देखते हुए बस्ती के लोग घर छोड़कर पहाड़ियों की ओर भाग गए हैं। बाद में सूचना पर शकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि खजूरी गांव में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे उन्हें खुद गांव में जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed