{"_id":"5a0956e44f1c1bc1678bb250","slug":"this-action-appeared-in-77-cctvs-who-were-found-to-be-furious-after-bombing-students-of-nami-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नामी स्कूल के बिगड़े स्टूडेंट्स ही निकले बम फोड़ने वाले, 77 सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामी स्कूल के बिगड़े स्टूडेंट्स ही निकले बम फोड़ने वाले, 77 सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हरकत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
गिरफ़्तार आरोपी सुलेमान इलाही, प्रशांत चेलानी, आकर्ष बैध और नमन जैन
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नामी स्कूल के एक्स स्टूडेंट्स ने प्रबंधन को सबक सिखाने के लिए ऐसा घिनौना काम किया कि उसका असर अब भी स्कूल के मासूम बच्चों और टीचर्स पर है।
आधी रात को वे जिप्सी व कार से स्कूल पहुंचे तथा बड़े पटाखे फोड़े। इसके बाद उसका मोबाइल से वीडियो बनाकर स्नैप चैट पर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं, अगले दिन सुबह स्कूल प्रबंधन को स्कूल में बम फटने का मैसेज भिजवाया। इस वारदात का खुलासा कर पुलिस ने चार आरोपी छात्रों को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का दावा है कि चारों आरोपी स्टूडेंट्स ने स्कूल परिसर में पटाखे फोड़ने और धमकी भरा ईमेल भेजने की करतूत स्कूल प्रशासन को दहशत में लाने और उन्हें सबक सिखाने के मकसद से की थी। यह मामला है राजधानी जयपुर के वैशाली नगर इलाक़े में जयश्री पैड़ीवाल स्कूल का।

सबक़ सिखाने के मकसद से बम की झूठी अफवाह फैलाई,
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
डीसीपी वेस्ट अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपी सुलेमान इलाही, प्रशांत चेलानी, आकर्ष बैध और नमन जैन हैं। ये चारों जयपुर में अल्लाबक्श बिल्डिंग एमआई रोड, सिंधी कॉलोनी बनीपार्क, कोरल अपार्टमेंट श्यामनगर व पश्चिम विहार सिरसी रोड के रहने वाले है।
पूछताछ में सामने आया है की चारों आरोपियों ने स्कूल प्रशासन को सबक सिखाने के मक़सद से बम की झूठी अफवाह फैलाई, ताकि स्कूल प्रशासन में दहशत फैलाई जा सके।
साजिश के तहत चारों स्टूडेंट्स कुछ दिन रैकी करने के बाद 23 अक्टूबर को देर रात 1 बजे एक कार व जिप्सी लेकर रात करीब 12 बजे बाद जयश्री पैड़ीवाल स्कूल में पहुंचे। यहां आने के बाद चारों छात्रों ने स्कूल के अंदर पटाखेनुमा बम सीढ़ियों के पास गेट के बाहर लगाया और धमाके किए। इन धमाकों से रिसेप्शन के मुख्य गेट का शीशा फूट गया और अन्य जगह भी काफी नुकसान हुआ।
वारदात के बाद भागने के लिए ये लोग वैशाली नगर में गलियों के रास्ते से होकर अपने घर पहुंचे। आरोपी स्टूडेंट्स में से एक आरोपी ने स्कूल में फोड़े गए पटाखों और घटनास्थल का पूरा वीडियो स्नैपचैट पर अपलोड कर दिया।

दोपहर 12 बजे तक बम फटने की धमकी भरा ईमेल किया
E-mail Service
- फोटो : demo pic
अगले दिन हड़कंप मचाने के लिए स्कूल प्रशासन को दोपहर 12 बजे तक बम फटने की धमकी भरा ईमेल किया। इससे 24 अक्टूबर को धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
वैशाली नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर डीसीपी अशोक गुप्ता, एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के निर्देशन में थानाप्रभारी भोपाल सिंह भाटी व सबइंस्पेक्टर प्रभुदास के नेतृत्व में गठित टीम ने स्कूल व बाजार में लगे लगभग 77 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें आरोपियों का हुलिया और उनकी गाड़ियों की बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा। उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया है।