फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Think of it as a thief and locked it in the bathroom

'प्रेमी' को चोर समझकर बाथरूम में बंद किया, गेट खोला तो इस हाल में मिला

Mon, 25 Sep 2017 07:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
Think of it as a thief and locked it in the bathroom
विवाहिता से मिलने आए एक शख्स को परिजनों ने चोर समझ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आकर गेट खोला तो वह जिस हाल में मिला, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। मामला अलवर के एनईबी थाना इलाके में स्थित जवाहर नगर कॉलोनी का है। एनईबी थानाधिकारी देवेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर जांच में सामने आया है कि स्थानीय निवासी एक विवाहिता से मिलने खैरथल के सालखर का रहने वाला शीशराम गुर्जर आया।

विवाहिता के परिजनों ने शीशराम को चोर समझकर उसकी धुनाई कर दी। मारपीट के बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया। 
 

पुलिस ने गेट खोला तो देखने वाले रह गए दंग

Think of it as a thief and locked it in the bathroom
suicide
विवाहिता के परिजनों ने थाने में शीशराम गुर्जर द्वारा मकान में चोरी करने की सूचना दी। मौके पर पहुंची। पुलिस को यहां बाथरूम का गेट अंदर से बंद मिला।

इस पर पुलिस ने गेट तोड़ा तो शीशराम बाथरूम में कुंदे पर फंदा लगाकर झूलते मिला। पुलिस ने शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी कक्ष में रखवाया। उधर, मृतक के परिजनों ने जवाहर विवाहिता के परिजनों पर मारपीट कर हत्या का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार शीशराम का पिछले लंबे समय से विवाहिता के यहां आना-जाना बताया गया है। अब पुलिस इस पर अनुसंधान कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed