फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Thieves terror in the udaipur city, hand over millions of goods

कोई कवि सम्मेलन में तो कोई गांव गया था, पीछे से हो गया यह कांड

Sun, 15 Oct 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 15 Oct 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
Thieves terror in the udaipur city, hand over millions of goods
demo pic
शहर के चोरों को आतंक किस कदर बढ़ चुका है इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली। चोरों ने 9 घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


चोरी की ये सभी घटनाएं राजस्थान के उदयपुर शहर से जुड़ी हैं। यहां हिरणमगरी थाना क्षेत्र में बीती देर रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। गायरियावास स्थित मकान नम्बर 39-सी, आदर्श नगर में चोरों ने धावा बोला। मकान मालिक अजित जैन के अनुसार वे नगर निगम मेले में आयोजित कवि सम्मेलन देखने गए थे और पत्नी अपने पीहर सराड़ा गई हुई थी। इस दौरान बीती रात करीब एक बजे चोर उनके घर में दाखिल हुए और करीब 23 तोला सोना व 1 किलो चांदी के साथ कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन


उधर, हिरणमगरी थाने से करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित डाक विभाग की पोस्टेज एंड टेलीग्राफ कॉलोनी में चोरों ने 8 सूने मकानों के ताले तोड़े दिए। कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 22 में रहने वाले भैरूलाल पालीवाल ने बताया कि वे परिवार सहित गांव गए थे। उनके यहां से चोर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर गए। क्वार्टर नंबर 21 में रहने वाले नंदा सिंह के यहां से चोर ताला तोड़कर पर्स में रखे 4000 रुपए चोरी कर ले गए। हालांकि, अन्य घरों में चोरों ने पूरा सामान उलट-पुलट कर दिया पर उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed