{"_id":"597c96494f1c1b6c648b46a5","slug":"thief-in-the-grip-of-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से ट्रक तक, सब चुरा चुके हैं ये चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से ट्रक तक, सब चुरा चुके हैं ये चोर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 29 Jul 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से लेकर ट्रक तक ये चुराने में माहिर दो शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया।
कोटा ग्रामीण की रामगंजमंडी पुलिस को दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। दोनों वाहन चोरों ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों में वाहन चोरी की वारदातें कबूली है। पुलिस ने झालावाड़ निवासी शातिर वाहन चोर रणजीत और उसके साथी रायसिंह को गिरफ्तार कर दोनों कब्जे से 10 मोटरसाइकिलें बरामद की है। दोनों आरोपी पिछले लम्बे अरसे झालावाड़ और राजस्थान की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के कई जिलों में बाइक, बोलेरों से लेकर ट्रक चुराने की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
डीएसपी रामकल्याण मीणा ने रामगंजमंडी थानाधिकारी मनोज सिकरवार के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने कार्रवाई करते हुए उण्डवा कस्बे में नाकेबंदी के दौरान दोनों को धर दबोचा। डीएसपी रामकल्याण मीणा ने बताया कि रणजीत और रायसिंह की गैंग के सदस्य पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। दोनों गैंग के सरगना हैं, जिनके ऊपर मारपीट और वाहन चोरी के एक-एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ने फरारी के दौरान भी कई वारदातें की हैं।