फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   theft in sikar, police investigating

फैमिली के साथ गए थे शादी में, पीछे से हो गया ऐसा

Fri, 24 Nov 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
theft in sikar, police investigating
demo pic
प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरों की भी मौज होने लगी है। चोर सूनसान मकानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला सीकर जिले का है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीती देर रात चोरों ने नीमकाथाना कस्बे में एक घर को निशाना बनाते हुए घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया। चोरों ने यहां वार्ड नंबर 13 के रहने वाले बालमुकुंद भटनागर के मकान पर धावा बोला। पुलिस के अनुसार, बालमुकुंद का परिवार वारदात के समय शादी में गया हुआ था। पीछे से चोरो ने रात को घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे हुए सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब डेढ़ लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया।


पीड़ित परिवार का कहना है कि परिवार में शादी के चलते वे सभी भात के लिए नगदी और जेवरात का इंतजाम कर रहे थे। चोरी हुआ माल ऐसे ही भात के लिए जुटाया गया था। उधर, कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed