{"_id":"58fa15c54f1c1ba57a8b4901","slug":"theft-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब नौकरी पर गए ये साहब तो घर पर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब नौकरी पर गए ये साहब तो घर पर...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
चोरी
अजमेर शहर में चोरियों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पंचशील ए—ब्लाॅक में रहने वाले बीएसएनएल कर्मचारी के मकान को दिनदहाड़े चोरों ने निशाना बनाकर सात लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया।
क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। बीएसएनएल में कार्यरत नरेन्द्र भाया ने बताया कि वह और उसकी पत्नी आॅफिस चले गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घुसे। चोरों ने घर की सभी अलमारियों और लाॅकर के ताले तोड़कर सोने- चांदी और डायमण्ड के जेवरात चुरा लिए। वहीं 20 हजार की नगदी पर भी हाथ साफ किया। भाया ने बताया कि चोरी गए माल की कीमत साल लाख रुपए से अधिक की है। चोरी की सूचना पर क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। साथ ही, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।