{"_id":"5a0322d34f1c1bc9678ba577","slug":"the-wanted-accused-escape-from-the-police-but-arrested-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से भागकर पुलिस से बच रहा था, प्रेमिका से मिलने आया तो यह हुआ अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से भागकर पुलिस से बच रहा था, प्रेमिका से मिलने आया तो यह हुआ अंजाम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब डेढ़ साल पहले पैरोल लेकर जेल से फरार हुए एक बदमाश को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। प्रेमी और प्रेमिका के साथ होने की भनक पुलिस को लग गई। बस फिर क्या था पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी तो फरार आरोपी पकड़ा गया। यह कार्रवाई की है राजधानी जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने।
डीसीपी अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के नारनौल निवासी संदीप यादव है। वह हत्या के केस में बीकानेर जेल में बंद था। करीब डेढ़ साल पहले पैरोल पर फरार हो गया था। जिसकी पुलिस को तलाश थी। बीती रात को मुरलीपुरा थानाप्रभारी नवीन खंडेलवाल को सूचना मिली कि आरोपी संदीप मंगलवार को प्रेमिका से मिलने के लिए जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में आया था।
तब पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी संदीप को धरदबोचा। थानाधिकारी नवीन खण्डेलवाल ने बताया कि संदीप ने कुछ साथियों के साथ मिलकर पिछले साल झूंझुनू के सिंघाना में एक व्यक्ति की हत्या कर दी। तब से वह बीकानेर जेल में बंद था। फरवरी 2016 में पैरोल पर फरार हो गया था।