फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The two sisters are death in a road accident in sri ganganagar

घर के बाहर खेल रही थी दो मासूम बहनें, कुचलते हुए निकल गई स्कूल वैन

Fri, 17 Nov 2017 03:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 17 Nov 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
The two sisters are death in a road accident in sri ganganagar
Road Accident - फोटो : Demo pic
घर के बाहर खेल रही दो मासूम बहनें एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें एक स्कूल वैन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद वैन चालक घटनास्थल पर ही गाड़ी को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्कूल वैन को जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह दर्दनाक हादसा हुआ राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर कस्बे में। जहां के 4 बीबी गांव में रहने वाले गुरवचन सिंह की दो पोतियां 6 वर्षीया अमृतपाल कौर और 2 वर्षीया परम कौर घर के बाहर खेल रही थी। तभी सरस्वती विद्यालय, तरतारसर की स्कूल वैन वहां से गुजरी।

तेज रफ्तार स्कूल वैन ने दोनों मासूम बहनों को कुचल दिया। इससे दोनों बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। दोनों बच्चियों की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में मातम छा गया।
विज्ञापन

दस दिन पहले भी इसी चालक ने एक और एक्सीडेंट किया था

The two sisters are death in a road accident in sri ganganagar
सड़क दुर्घटना - फोटो : Demo pic
हादसे के बाद दोनों बच्चियों के शवों को राजकीय चिकित्सालय के मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मृतक बहनों के दादा की ओर से दायर रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे से करीब दस दिन पहले भी इसी स्कूल वैन के चालक ने एक और एक्सीडेंट किया था। तब भी स्कूल प्रबंधन ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed