{"_id":"58b8f2db4f1c1b9e64830717","slug":"the-threats-to-the-state-s-education-minister-vasudev-devnani","type":"story","status":"publish","title_hn":"किले का नाम बदलने पर मिली शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी को धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किले का नाम बदलने पर मिली शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी को धमकी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
vasudev devnani
- फोटो : demo pic
अजमेर में स्थित एक किले का नाम बदलने के फैसले पर राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी को धमकी मिली है। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है। देवनानी को अजमेर में एक बंद लिफाफे में धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें उन्हें आगाह किया है कि वे अजमेर स्थित किले का नाम पहले की तरह अकबर किला करें। इस किले का नाम हाल में अजमेर किला किया गया है।
शिक्षामंत्री ने अजमेर एसपी नितिनदीप बल्लगन से मिलकर शिकायत दी। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जानकारी जुटा रही है। देवनानी को धमकी देने वाले शख्स ने पत्र में अपना नाम खादिम तरन्नुम चिश्ती बताया है। उसने पत्र में देवनानी को संबोधित करते हुए लिखा है कि दादागिरी से अजमेर के अकबर किले का नाम बदलवाकर अजमेर का किला किया है जो कि बेहद शर्मनाक है। जाति विशेष लोगों का ध्यान रखते हो। जो मुल्क के दूसरे लोगों के लिए धोखाधड़ी है।
पत्र में धमकी भरे लहजे में कहा गया है कि तुम्हें खबरदार किया जाता है कि अकबर किले का नाम अकबर किला ही करवा दे। राजनेता होने के नाते सारे मुल्क के लोगों के लिए बराबरी का दर्जा दे, वरना तेरे खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यह पत्र मिलने के बाद शिक्षा मंत्री ने अजमेर एसपी से मुलाकात कर मामले से अवगत करवाया। पुलिस का मानना है कि यह पत्र किसी स्थानीय व्यक्ति ने ही लिखा होगा। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।