{"_id":"58fdb46e4f1c1b9d65c0bf8d","slug":"the-taxi-driver-looted-the-car-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी ड्राइवर को गांजा पिलाया और कार लूट ले गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सी ड्राइवर को गांजा पिलाया और कार लूट ले गए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 24 Apr 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरमाड़ा इलाके में नींदड़ बैनाड़ में अज्ञात तीन चार बदमाशों ने कहीं जाने के बहाने रेलवे स्टेशन से सोमवार सुबह टैक्सी किराए पर ली। इसके बाद ड्राइवर को गांजा पिलाया और मारपीट कर कार लूटकर भाग गए। हरमाड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर तलाश कर रही है।
डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता के मुताबिक लूट की वारदात सिंदोलाई, हरमाड़ा निवासी होशियार सिंह के साथ हुई, जो कि टैक्सी कार चलाता है। सोमवार सुबह तड़के साढ़े तीन बजे वह रेलवे स्टेशन पर खड़ा था। तभी तीन युवकों ने होशियार सिंह से सीकर रोड पर चलने के लिए 500 रुपए किराए में टैक्सी किराए पर ली।
होशियार सिंह ने तीनों युवकों को टैक्सी में बैठा लिया। इसके बाद रास्ते में उन लोगों ने नींदड़ बैनाड़ रोड पर कदंब विहार कॉलोनी में चलने की बात कही। वहां बदमाशों ने टैक्सी ड्राइवर होशियार से टैक्सी कार को रोकने की बात कही। उन्होंने अपने एक चौथे दोस्त को भी साथ लेने की बात कही। इस बहाने बदमाशों ने खुद भी गांजा पिया और बातों में लगाकर ड्राइवर होशियार सिंह को भी गांजा पिला दिया। इसके बाद उससे मारपीट कर स्विफ्ट टैक्सी कार और मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले।