फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The practice of defusing the bomb by policemen in jaipur

तपते धोरों में पुलिसकर्मियों ने किया बम डिफ्यूज करने का अभ्यास

Mon, 19 Jun 2017 05:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 19 Jun 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
 The practice of defusing the bomb by policemen in jaipur
bomb - फोटो : Demo pic
किसी भी विपरित परिस्थिति में दुश्मन से लोहा लेने के लिए राजस्थान पुलिस खुद को तैयार कर रही है। इन दिनों प्रदेश के बॉर्डर एरिया में हुई संदिग्ध गतिविधियों और इंटेलीजेंस एजेंसियों के अलर्ट के बाद राजस्थान पुलिस भी अलर्ट हो गई है। ऐसे में प्रदेश मुख्यालय के निर्देशों के बाद जयपुर के एक फायरिंग रेंज में कड़ी धूप और तपते धोरों में राजस्थान पुलिस की स्पेशल विंग बम डिफ्यूज करने का कड़ा अभ्यास कर रही है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस अभ्यास में राजस्थान पुलिस के 40 जवान, एनएसजी के कमांडो और आईपीएस आॅफिसर इस कड़े अभ्यास में शामिल हुए। जिसमें बम डिस्पोजल टीम के एक्सपर्ट ने आधुनिक बम की तकनीक के बारे में ट्रेनिंग में शामिल जवानों को बारीकी से समझाया। 
विज्ञापन

राजस्थान में हर संभाग पर पुलिस की बम स्क्वॉयड टीम को तैनात किया गया है, जो कि उच्चतकनीक युक्त उपकरणों से लैस किया गया है। ताकि, किसी भी आपातस्थिति से निपटना दुश्मन और विपरित परिस्थिति में लड़ा जा सके। जानकारी के अनुसार इससे पहले बम डिफ्यूज करने की ट्रेनिंग के लिए राजस्थान पुलिस के जवानों को राज्य से बाहर ट्रेनिंग करने भेजा जाता था। लेकिन पुलिस मुख्यालय की पहल पर बम डिफ्यूज ट्रेनिंग की व्यवस्था राजस्थान में कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed