{"_id":"59085c934f1c1bcc3a443102","slug":"the-next-day-in-jaipur-lady-petroling-unit-showing-the-picture","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में अगले दिन यूं दिखीं लेडी पेट्रोलिंग की तस्वीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर में अगले दिन यूं दिखीं लेडी पेट्रोलिंग की तस्वीर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 02 May 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
लेडी पेट्रोलिंग की तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की एंटी रोमियो स्क्वॉयड की तर्ज पर जयपुर में महिलाओं व युवतियों को सुरक्षा व मदद के इरादे से सोमवार को शुरु हुई लेडी पेट्रोलिंग यूनिट की तस्वीर दूसरे दिन ही बदली हुई सी नजर आई। मंगलवार को ही गश्ती स्कूटी पर एक महिला पुलिस कांस्टेबल समेत तीन सवारियां शहर की सड़कों पर ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आए।
सोमवार को इस स्कूटी को चलाने की कमान महिला कांस्टेबलों को सौंपी गई थी। वहीं, अगले दिन एक व्यक्ति इस स्कूटी को चला रहा था। इसके पीछे चश्मा लगाए एक और युवक बैठा था और फिर सबसे पीछे महिला कांस्टेबल। लेकिन स्कूटी चालक को छोड़ कर पीछे बैठे युवक व महिला कांस्टेबल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
मंगलवार दोपहर को अजमेरी गेट से टोंक रोड की तरफ जाते देखकर अन्य वाहन चालक भी हैरान रह गए। हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि इस स्कूटी को चलाने वाला शख्स पुलिसकर्मी था या फिर कोई और। वे निजी या सरकारी कामकाज पर हों तो भी तीन सवारियां बिना हेलमेट ट्रेफिक नियमों की अवहेलना कर स्कूटी चलाते नजर आए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 26 स्कूटी पर सवार 52 सदस्यीय महिला कांस्टेबलों की टीम को पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस कमिश्नरेट से रवाना किया था। वायरलैस सेट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सायरन से लैस प्रत्येक स्कूटी पर दो महिला कांस्टेबलों को तैनात किया गया था। जिनमें प्रत्येक को हेलमेट भी दिए गए। कमिश्नरेट के चार जिलों के डीसीपी कार्यालय से चिन्हित करीब 150 संवेदनशील जगहों पर इन लेडी पुलिस विंग को दो पारियों में गश्त करनी थी।