{"_id":"5a113fdb4f1c1b70548be207","slug":"the-murder-of-a-young-man-by-stabbed-with-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से सिर पर वार करके युवक की हत्या, इलाके में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्थर से सिर पर वार करके युवक की हत्या, इलाके में सनसनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर जिले के रींगस थाना इलाके के परसरामपुरा सड़क मार्ग पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस इसे रंजिशवश हत्या का मामला मानकर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, रींगस पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड 17 में परसरामपुरा मार्ग पर एक युवक का शव सड़क पर पड़ा हुआ है। उसका सिर पत्थर से कुचला हुआ है। सूचना के बाद रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू की। इस पर सामने आया कि मृतक का सिर पत्थर से कुचला हुआ है और एक पत्थर भी खून से सना हुआ शव के पास ही मिला है। मृतक की शिनाख्त रींगस कस्बे के वार्ड 20 निवासी अशोक वर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस प्रथमदृष्टया इसे हत्या ही मान रही है। उधर, घटना की सूचना के बाद में काफी संख्या में लोग भी मौके पर जमा हो गए। बाद में एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।