{"_id":"596f51b04f1c1bd64d8b469f","slug":"the-lover-couple-committed-sucide-in-front-of-panchayat-samiti-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति के सामने प्रेमी जोड़े ने दी जान, यह थी वजह ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत समिति के सामने प्रेमी जोड़े ने दी जान, यह थी वजह
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने निगला जहर
- फोटो : Demo pic
प्रेम प्रसंग में हुई मुकदमेबाजी और परिजनों के हस्तक्षेप से तंग आकर एक प्रेमी युगल ने पंचायत समिति भवन जहरीली गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली।
यह घटना झुंझनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के कुलोठ कलां गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, कुलोठ कला गांव निवासी विजय कुमार मेघवाल और इसी गांव में रहने वाली एक नाबालिग युवती से पिछले लंबे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता चलने पर परिजनों ने किशोरी पर रोकटोक करना शुरु कर दिया।
किशोरी दो दिन पहले स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद वह विजय कुमार के साथ भाग गई। इस पर किशोरी के परिजनों ने मंगलवार को प्रेमी विजय मेघवाल के खिलाफ नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करवा दिया।

Trending Videos
एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल, रैफर होते रहे
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विजय और किशोरी कल रात चिड़ावा पंचायत समिति के सामने पहुंचे और विषाक्त पदार्थ खा लिया।
तबीयत बिगड़ने पर वे दोनों गश खाकर गिर पड़े। अलसुबह जब ग्रामीणों ने उन्हें वहां बेसुध पड़े देख सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिड़ावा रैफर कर दिया। इस दौरान नाबालिग किशोरी ने चिड़ावा में दम तोड़ दिया।
वहीं, विजय की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझनूं और वहां से फिर जयपुर रैफर किया। जहां विजय ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया।