फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The drunken father kills his son, then himself killed in sikar

नशे में बेटे की चाकू मारकर हत्या, फिर खुद को चाकू मार पिता ने जान दी

Fri, 21 Apr 2017 02:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 21 Apr 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
The drunken father kills his son, then himself killed in sikar
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सीकर में रामगढ़ शेखावाटी तहसील स्थित हरदयालपुरा गांव में शुक्रवार को शराब की लत ने  बाप-बेटे की जान ले ली। शराब पीने को लेकर एक बाप-बेटे में विवाद हो गया। नशे में धुत गुस्साए पिता ने बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी चाकू घोंपकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


फतेहपुर उपाधीक्षक रामचंद्र मूंड के अनुसार हरदयालपुरा निवासी मृतक शुभकरण पूनियां सेना से हवलदार से रिटायर्ड हुआ था। वह शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को वह सुबह से ही शराब पीने में व्यस्त हो गया। तब शुभकरण के 20 वर्षीय बेटे राजेश ने पिता को टोकते हुए शराब पीने से रोका। जिससे राजेश व शुभकरण में मामूली कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। जिससे तैश में आकर नशे में धुत शुभकरण ने अपने बेटे राजेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शुभकरण मौके से भागकर खेत पर चला गया। जहां खुद को चाकू मारकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


वहीं, वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों पिता पुत्र को गंभीर हालत में रामगढ़ शेखावाटी के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि शुभकरण शराब की आदी था। इसको लेकर घर में आये दिन झगड़ा होता रहता था। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed