फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The dramatic drama of the son-in-law, beaten the first mother-in-law and the wife ...in rajasthan

नशे में दामाद का हाईवोल्टेज ड्रामा, पहले सास व पत्नी को पीटा फिर...

Wed, 23 Aug 2017 04:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 23 Aug 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
The dramatic drama of the son-in-law, beaten the first mother-in-law and the wife ...in rajasthan
टावर - फोटो : अमर उजाला
नशे में धुत एक दामाद का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शराब के नशे में दामाद ने पहले ससुराल पहुंचकर अपनी सास व पत्नी की पिटाई कर दी। फिर सास व पत्नी पुलिस थाने पहुंची तो घबराया हुआ दामाद एक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


वह पत्नी व सास को वहीं बुलाने की मांग करने लगा। इस दृश्य को देखकर आसपास के लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। यह वाकया है हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी इलाके का। वहां के चक 5 जीजीएम के रहने वाला हनुमान सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता है। जिससे अक्सर मारपीट करता है। मंगलवार को भी उसने शराब पी ली।
विज्ञापन


इसके बाद पत्नी व सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। कपड़े फाड़ दिए। इससे दोनों पीड़िता महिलाएं शिकायत दर्ज करवाने गोगामेड़ी पुलिस थाने पहुंच गई। इससे घबराकर हनुमान सिंह गोगामेड़ी के पास एक खेत में लगे 33 हजार केवी के हाई वोल्टेज बिजली टावर  पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और इस तरह नीचे उतारा

The dramatic drama of the son-in-law, beaten the first mother-in-law and the wife ...in rajasthan
‌बिजली तार - फोटो : अमर उजाला
​घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां बिजली सप्लाई कटवा दी। तब तक हनुमान सिंह टावर के अंतिम छोर तक चढ़ गया और उसकी पत्नी और सास को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। अधिकारियों ने हनुमान को नीचे उतरने के लिए समझाईश की। 

आखिरकार दोपहर बाद पानी पीने के बहाने हनुमान सिंह को टावर से नीचे उतार कर पुलिस ने दबोच लिया। उसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। इस संबंध में विद्युत विभाग ने हनुमान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed