फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The disclosure of love relations with a married man, the young man sucide

टीचर से प्रेम करने का हुआ खुलासा तो युवक ने उठाया ये कदम

Thu, 03 Aug 2017 03:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 03 Aug 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
The disclosure of love relations with a married man, the young man sucide
- फोटो : Demo pic
प्रदेश में युवक के द्वारा पेड़ पर फंदा लगाकर जान देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसके बाद से यहां आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चौंकाने वाली यह घटना राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में लवाड़ा के बरुदंनी गांव की है। यहां आज सुबह जालेश्वर महादेव मंदिर रोड पर ग्रामीणों को नीम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर झूलता नजर आया। इसके बाद यहां मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मोर्चरी में रखवाया है। मृतक का नाम सत्यनारायण है। पुलिस ने अभी मौके पर कोई भी सुसाइड नोट मिलने से इनकार किया है।
विज्ञापन


हालांकि, स्थानीय लोगों में चर्चा है कि मृतक युवक की एक विवाहिता टीचर से नजदीकियां थी। जिसकी भनक लगने पर टीचर के पति ने पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने युवक को चेताया भी था। तभी से वह तनावग्रस्त चल रहा था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी दौरान बढ़ गई थी नजदीकियां

The disclosure of love relations with a married man, the young man sucide
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर बीगोद थानाधिकारी महावीर प्रसाद मौके पर पहुंचे। मौका मुआयने में जेब से मिले किसी कागज से मृतक के शव की शिनाख्त टोंक जिले में राजमहल निवासी सत्यनारायण के रूप में हुई। 25 वर्षीय सत्यनारायण के मौत की सूचना पुलिस ने राजमहल सरपंच को दी। इसके बाद शव मांडलगढ़ चिकित्सालय भिजवाया गया।

पुलिस के अनुसार सत्यनारायण व महिला टीचर एक ही मकान में किराए से रह रहे थे। इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई। जिसका पता चलने पर पति ने पुलिस को शिकायत दी। ऐसे में प्रेम संबंधों टूटने और कलई खुलने से सत्यनारायण परेशान सा रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed