फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The dead body was found on the street, complicated police

सड़क पर मिली इस लाश से मचा हड़कंप, उलझी पुलिस

Mon, 24 Apr 2017 02:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 24 Apr 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
The dead body was found on the street, complicated police
शव - फोटो : File photo
हसनपुरा इलाके में सोमवार अल सुबह ओलियां मस्जिद के पास फुटपाथ पर मिली व्यक्ति की लाश से हड़कंप मच गया। शव का देखकर आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लाश इतनी खराब हो चुकी थी कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल था। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सदर थानाप्रभारी समेत उच्चाधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद शव को मोर्चरी पहुंचाया। जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन


मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल की है। उसका शरीर काला पड़ चुका था। शरीर के अंगों में फफोले उठ रहे थे। प्रारंभिक तौर पर हत्या सी महसूस होने लगी। स्थानीय लोगों ने भी हत्या का ही अनुमान लगाया, कि संभवतया हत्या के बाद अज्ञात लोग आज तड़के उस व्यक्ति की लाश को ओलियां मस्जिद के पास पटक गए। लेकिन बाद में हुई पड़ताल में डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने व्यक्ति की मौत की वजह हत्या होने से इंकार कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की हर पहलू की जांच करवाई जा रही है। मृतक के शव की शिनाख्तगी के भी प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed