{"_id":"5a0c55e24f1c1bd1538bd38e","slug":"the-body-of-the-alleged-gaou-tasker-omar-was-shot-dead-on-the-fifth-day-of-post-mortem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कथित गो तस्कर उमर के शव का पांचवें दिन पोस्टमार्टम, गोली मारकर की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कथित गो तस्कर उमर के शव का पांचवें दिन पोस्टमार्टम, गोली मारकर की थी हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
उमर खान परिजन
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित गो तस्कर उमर खान के शव का आखिरकार पांचवें दिन जयपुर के एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया।
इससे पहले मेव समाज ने उमर के परिजनों को 50 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा व सरकारी नौकरी देने और तथाकथित गोरक्षकों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम नहीं होने दे रहे थे। आज समझाइश के बाद समाज के लोग उमर के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। आज उमर के परिजनों, मेव समाज और विभिन्न मुस्लिम संगठनों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जयपुर के एमडी रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाना से मौन जुलूस निकाला गया। इससे पहले अलवर में भी प्रदर्शन किया गया।
गौरतलब है कि 10 नवम्बर को अलवार में उमर खान और उसके दो साथी एक पिकअप में गोवंश लेकर जा रहे थे। तभी तथाकथित गोरक्षकों ने उन पर हमला कर दिया था। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में गोली लगने से उमर की मौत हो गई थी, जबकि एक साथी जाहिद घायल हो गया था।

वे तीनों चोरी की पिकअप में गोवंश ले जा रहे थे, तब..
अलवर हत्या
- फोटो : self
इसके बाद शनिवार को उमर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। इस मामले ने तूल पकड़ लिया और मेव समाज और अन्य मुस्लिम सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उमर को गोपालक बताते हुए तथाकथित गोरक्षकों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया।
दूसरी तरफ, अलवर पुलिस का कहना है कि उमर खान व उसके दो साथी आदतन गो-तस्करी से जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार नौ नवंबर की रात को वे तीनों चोरी की पिकअप में गोवंश ले जा रहे थे। इस पिकअप पर लगे नंबर किसी बाइक के थे। तब उन्हें गोरक्षकों ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ओर से ही कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें उमर को गोली लगने से मौत हो गई। बाद में अलवर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहलू खान की मौत का मामला तूल पकड़ चुका है
गौवंश
- फोटो : amar ujala
इस दौरान उसके साथ ताहिर को भी हाथ में दो गोलियां लगीं। ताहिर भी गो-तस्करी के दर्ज मामलों में पुलिस का वांटेड था। घटना में घायल ताहिर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनका तीसरा साथ जावेद फरार हो गया। जावेद अब तक पुलिस के सामने नहीं आया है।
पुलिस ने दो कथित गो-रक्षक रामवीर गुर्जर व भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार फरार हुए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस लगातार इनकी तलाश में दबिश दे रही है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अलवर के बहरोड़ में कथित गो-तस्कर पहलू खान की मौत का मामला तूल पकड़ चुका है। इस मामले की गूंज संसद तक में सुनाई दी थी।