{"_id":"5a4ccb904f1c1b1f168b6a2e","slug":"tailor-ruthlessly-beaten-in-ajmer-on-demanding-money-for-tailoring-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े सिलाई के पैसे मांगने पर दर्जी को बेरहमी से पीटा, ये है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े सिलाई के पैसे मांगने पर दर्जी को बेरहमी से पीटा, ये है पूरा मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल अंकित
- फोटो : amar ujala
सिलाई के कपड़े उधारी में नहीं देने पर दर्जी की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। बुरी तरह से घायल दर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुलाबबाड़ी की है। आम का तालाब निवासी पन्नालाल ने बताया कि उसके बेटे अंकित की गुलाबबाड़ी में दर्जी की दुकान है। राहुल नामक व्यक्ति ने उससे कपड़े सिलवाए थे। जब वह कपड़े लेने आया तो अंकित ने सिलाई के पैसे मांगे। इस पर राहुल ने उधारी देने का कहा। ये सुनकर अंकित ने रुपए देने पर ही कपड़े देने की बात कही। यह बात राहुल को नागवार लगी और उसने साथियों के साथ मिलकर अंकित की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
बाद में वे अंकित को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने अंकित को जेएलएन अस्पताल भिजवाया। जहां अंकित का उपचार जारी है। परिजनों ने अलवर गेट थाना पुलिस को इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।