{"_id":"5948f3744f1c1b35498b4d68","slug":"student-sucide-in-jaipur-because-of-failing-in-the-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 20 Jun 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवीय नगर पुलिया के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव पटरियों के पास मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। प्रारंभिक पड़ताल में युवक के द्वारा ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बजाज नगर पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त हिम्मत नगर, गोपालपुरा बाईपास निवासी 18 वर्षीय कौशल के रुप में हुई। वह मूल रुप से मडेरु गांव, टोडाभीम, जिला सवाईमाधोपुर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार कौशल बीएससी का छात्र था। उसका रिजल्ट कल ही आया था। जिसमें वह फेल हो गया था।
एएसआई सुल्तान के मुताबिक कौशल कल देर रात को घर से बिना बताए निकला था। फिर वह घर नहींं लौटा। आज सुबह उसका शव गौरव टॉवर के पीछे रेलवे ट्रेक पर मिला। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि परीक्षा परिणाम में फेल होने के बाद ही कौशल अवसाद में आ गया था। उसने खाना भी नहीं खाया। पुलिस का मानना है कि देर रात छात्र ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।