फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   strange decisions were announced by the punch in Rajasthan

गरीब पिता ने मनचाही जगह की अपनी बेटी की शादी, तो पंचों ने किया ये सलूक

Tue, 04 Jul 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
strange decisions were announced by the punch in Rajasthan
Demo Pic
जैसा हर पिता चाहता है, ठीक वैसे ही एक गरीब पिता ने अपनी बेटी की मनचाही जगह शादी की। लेकिन पंचों को पिता का एेसा करना अखर गया। पिता को सबक सिखाने के लिए पंचों ने ऐसा फरमान जारी किया और जुर्माना लगाया, जो परिवार के लिए कहर बनकर टूट रहा है।
विज्ञापन


दरअसल अपनी पुत्री की शादी किसी अन्य स्थान पर करने से नाराज पंचों और समाज के लोगों ने एक परिवार का हुक्का पानी बंद करने के साथ ढाई लाख का जुर्माना लगा दिया। जुर्माना अदा नहीं किए जाने पर समाज से भी बहिष्कृत कर दिया।
विज्ञापन


अब समाज से किए गए इस बहिष्कार के विरोध में पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 19 लोगों के खिलाफ तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचों ने नहीं सुना पिता का पक्ष, सीधे सुना दिया फरमान

strange decisions were announced by the punch in Rajasthan
panchayat - फोटो : amar ujala
इन्द्रा कोलोनी मेघवालों का बास खुड़ाला निवासी लाबूराम पुत्र पुरखाराम मेघवाल ने चार महीने पहले अपनी पुत्री की शादी पूर्व में तय स्थान पर करने की बजाए दूसरी जगह पर कर दी।

इस घटना के बाद उसके समाज के पंचों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें चिचड़ली रोड लूणावास खारा निवासी रणछोडऱाम पुत्र ताजाराम मेघवाल और पंचों ने उसका पक्ष सुने बगैर उस पर ढाई लाख रुपए का आर्थिक दण्ड लगाने के साथ समाज से बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद कर दिया।

पीड़ित पहले पुलिस के पास गया था, मगर सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। आखिरकार न्यायालय से मिले इस्तगासा पर झंवर पुलिस ने कल मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed