{"_id":"5990666e4f1c1ba67d8b4745","slug":"stolen-goods-in-the-jaipur-city-rajasthan-and-sells-in-up-with-the-help-of-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी कर यूपी में बेचता है सामान, अब हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी कर यूपी में बेचता है सामान, अब हुआ गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
शहर के कई इलाकों में नकबजनी की वारदातें करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त उत्तर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल सिंह उर्फ पिंची उम्र 23 साल है। वह कच्चा बंधा, हरिजन बस्ती आमेर रोड पर रहता है। पूछताछ में सामने आया है कि अनिल सिंह अपने गैंग के साथियों, जो कि राजस्थान व आगरा उत्तरप्रदेश वालों के साथ मिलकर ब्रहृमपुरी इलाके में करीब एक दर्जन सूने मकान व ज्वैलरी, परचूनी की दुकानों में देर रात नकबजनी की वारदातें कर चुका है। गिरोह ने जयपुर शहर के नाहरगढ़, गलतागेट, झोटवाडा, मुरलीपुरा एवं अन्य इलाकों में भी वारदातें की है।
सुभाषचौक थाने के हिस्ट्रीशीटर अनिल सिंह ने बताया कि उसका उत्तरप्रदेश की नकबजन गैंग से संबंध है। इनके साथ शहर में मोटर साईकिल व एक्टिवा पर घूमकर रैकी करके वारदातें की गई। इसके बाद चोरी के सामान को अपनी गैंग की मदद से राजस्थान के बाहर आगरा, उत्तरप्रदेश में बेच देता है। फिर उन रुपयों से अपने शौक पूरा करते है। अनिल सिंह के कब्जे से सोने व चांदी के जेवर बरामद किये गये है।