फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Spot-fixing, In bikaner four bookies arrested on England-Pakistan cricket match

इंग्लैंड-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच पर सट्टा, चार सटोरिए गिरफ्तार 

Thu, 15 Jun 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 15 Jun 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
Spot-fixing, In bikaner four bookies arrested on England-Pakistan cricket match
सट्टा बाजार - फोटो : Demo pic
इंग्लैंड में चल रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2017 के दौरान बुधवार को सेमीफाइनल में इंग्लैंड व पाकिस्तान के बीच खेले गए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे चार सटोरियों को राजस्थान के बीकानेर जिले में पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुदरत अली पुत्र फकरुदीन, वसीम पुत्र मोहम्मद सदीक, मुकदर अली चौहान पुत्र सिकंदर अली तथा कमर खान पुत्र रशीद खान है। उनके कमरे से पुलिस ने लैपटॉप, केलकुलेटर एवं एक सूटकेस में लगे डिवाइस से 20 मोबाइल फोन, चार्जर व रजिस्टर मिला है, जिसमें करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब होना बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


बीकानेर सिटी उपाधीक्षक किरण गोदारा को सूचना मिली थी कि डूडी सिपाहियान मोहल्ले में कुदरत अली के घर पर  क्रिकेट मैच पर कुछ बुकी सट्टा खेल रहे है। इस पर  कुदरत अली के घर पर दबिश दी। जहां मकान की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में चारों सटोरियों सट्टा खेल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed