फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   sister and brother got died in train incident alwar rajasthan

ट्रेन से गिरी बहन को बचाने में भाई ने भी गवां दी जान 

Wed, 10 Jan 2018 03:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 10 Jan 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
sister and brother got died in train incident alwar rajasthan
ट्रेन में सफर - फोटो : डेमो
ट्रेन में सफर कर रहे भाई बहन का बीच राह साथ छूट गया। चलती ट्रेन से संतुलन बिगड़ने पर नीचे बहन गिरी और उसे बचाने की कोशिश में चचेरा भाई भी गिर गया। पलक झपकते ही दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते उनकी जिंदगी से सांसों का साथ छूट गया। इस दर्दनाक हादसे को देखकर वहां मौजूद यात्रियों की रुह भी कांप उठी। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। यह दर्दनाक वाकया है राजस्थान में अलवर जिले का। जहां में पड़ीसल के पास न्यू भुज बरेली एक्सप्रेस में सफर कर रहे दो भाई-बहनों की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे की शिकार निधि गुप्ता और उनका चचेरा भाई सचिन गुप्ता अलवर शहर में लादिया मोहल्ले के रहने वाले थे। वे बरेली से लौट रहे थे। 
विज्ञापन

 

गिरते देख भाई ने आगे बढ़ाया हाथ और फिर...

sister and brother got died in train incident alwar rajasthan
मदद को आगे आए पड़ोसी - फोटो : Demo pic
घाटला स्टेशन के पास अचानक किसी ने चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन की रफ्तार अचानक थम गई। इस बीच ट्रेन में मौजूद निधि का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ी। बहन को गिरते देखकर चचेरे भाई सचिन ने हाथ थामने की कोशिश की।

इस चक्कर में वह भी संतुलन खो बैठा और ट्रेन से गिर पड़ा। इससे दोनों भाई बहन की मौत हो गई, लेकिन इस बीच ट्रेन में सवार निशा का सात वर्षीय बेटा आदर्श बिलख पड़ा। मां और मामा से बिछुड़कर वह रोने लगा।

उसे पुलिस ने अलवर स्टेशन पर उतारा। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि निधि अपने पति से अलगाव के बाद अलग रहती थी। वह मान​सिक रूप से परेशान थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed