फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Shabby house collapsed in rain, death by a man

बारिश में गिरा जर्जर मकान, एक व्यक्ति की दबकर मौत 

Wed, 02 Aug 2017 04:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 02 Aug 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
Shabby house collapsed in rain, death by a man
बारिश में गिरा जर्जर मकान - फोटो : Amar Ujala
बारिश के कारण राजसमंद में एक कच्चा मकान भराभरा कर गिर गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से मकान मालिक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह हादसा मंगलवार देर रात राजसमंद जिले के कुम्भलगढ़ तहसील स्थित केलवाड़ा गांव में हुआ। पुलिस के अनुसार केलवाड़ा निवासी रामलाल पुत्र पुखराज प्रजापत अपने मकान में सो रहा था। लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और खपरेल छप्पर दरक गया और ये जर्जर मकान भरभराकर ढह गया। इससे कमरे में सो रहा रामलाल मलबे में दब गया। घटना का पता चलने पर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे।


उन्होंने मलबे में दबे रामलाल को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केलवाड़ा पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान रामलाल ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। आपदा राहत के तहत पीड़ित के परिजनों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed