{"_id":"5981b3354f1c1b91288b46fe","slug":"shabby-house-collapsed-in-rain-death-by-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में गिरा जर्जर मकान, एक व्यक्ति की दबकर मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश में गिरा जर्जर मकान, एक व्यक्ति की दबकर मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
बारिश में गिरा जर्जर मकान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण राजसमंद में एक कच्चा मकान भराभरा कर गिर गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से मकान मालिक की मौत हो गई।
यह हादसा मंगलवार देर रात राजसमंद जिले के कुम्भलगढ़ तहसील स्थित केलवाड़ा गांव में हुआ। पुलिस के अनुसार केलवाड़ा निवासी रामलाल पुत्र पुखराज प्रजापत अपने मकान में सो रहा था। लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और खपरेल छप्पर दरक गया और ये जर्जर मकान भरभराकर ढह गया। इससे कमरे में सो रहा रामलाल मलबे में दब गया। घटना का पता चलने पर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने मलबे में दबे रामलाल को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केलवाड़ा पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान रामलाल ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। आपदा राहत के तहत पीड़ित के परिजनों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।