फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Seeing the police, he started hiding, searched and found these suspects

पुलिस को देखकर छिपने लगा, तलाशी ली तो मिला ये संदिग्ध सामान

Sat, 06 Jan 2018 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Seeing the police, he started hiding, searched and found these suspects
- फोटो : DEMO PHOTO
अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने रेल यात्री के कब्जे से 15 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन


जीआरपी थानाधिकारी चौथमल जाखड़ ने बताया कि अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅम नम्बर 2 व 3 पर जीआरपी का स्टाफ गश्त कर रहा था। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबराया और नजरें बचाने लगा। इस पर संदेह के तौर पर उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 15 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र के बावरला गांव निवासी श्याम लाल हरिजन है।
विज्ञापन


श्याम लाल से डोडा पोस्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके जरिए मुख्य तस्कर का सुराग लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed