{"_id":"596381dc4f1c1bb9428b472f","slug":"security-guard-tells-himself-driver-of-minister-then-cheated-unemployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्ड ने खुद को बताया मंत्री का ड्राइवर, फिर बेरोजगारों को ठगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षा गार्ड ने खुद को बताया मंत्री का ड्राइवर, फिर बेरोजगारों को ठगा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के केबिनेट मंत्री का ड्राइवर बताकर एक बेरोजगार युवक से नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
जयपुर में डीसीपी नार्थ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जगमाल सिंह जाट उम्र 54 साल है। वह गांव बिशनपुरा, बिसाउ जिला झुंझूनूं का रहने वाला है। वह जयपुर में गणगौरी बाजार अस्पताल में सिक्यूरिटी गार्ड है। उसके खिलाफ प्रकाश गुप्ता ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।
जिसमें बताया कि उसकी मुलाकात गणगौरी अस्पताल में जगमाल सिंह से हुई थी। तब उसने खुद को केबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़ का ड्राइवर बताया और स्वास्थ्य विभाग, सचिवालय में लिपिक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपए हड़प लिए। इसी तरह, आरोपी जगमाल ने अस्पताल के अन्य गार्डों को भी स्थायी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए हड़प लिए और फरार हो गया।
तब थानाप्रभारी अशोक खत्री के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी जगमाल को धरदबोचा। वह पिछले करीब दो साल से बेरोजगार लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। प्रकाश गुप्ता के अलावा आरोपी जगमाल ने विमला सैनी, रूपसिंह, भंवर सिंह और गुड्डी यादव के साथ भी ठगी की है। उससे पूछताछ में कई और भी वारदातों के खुलने की संभावना है।