फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Security arrangement alert on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस अलर्टः तलाशी तेज, चप्पे-चप्पे पर नजर

Fri, 11 Aug 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 11 Aug 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
Security arrangement alert on Independence Day
रेलवे स्टेशन पर ​सामानों की चेकिंग - फोटो : Amar Ujala
स्वतंत्रता दिवस पर जारी अलर्ट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी व जवान मुस्तैद हो गए है। चप्पे-चप्पे पर नजरें रखी जा रही हैं, वहीं सीमा पर चौकसी बढा दी गई है।
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए प्रदेशभर में गुप्तचर एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। राजस्थान की पाकिस्तान से लगती सीमा पर बीएसएफ व स्थानीय हथियारबंद सुरक्षा जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। सीमा पर दूरबीन व अन्य माध्यमों से चौकसी बरतते हुए निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख व भीड़भाड़ वाले बाजारों, मंदिरों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा एयरपोर्ट पर सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत कर दिए गए है। चप्पे चप्पे पर हथियारबंद जवान यात्रियों की निगरानी कर रहे है। उनके सूटकेस, बैग व अन्य सामानों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी जयपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अत्याधुनिक मशीनों से लैस पुलिसकर्मियों और डॉग स्क्वायड की टीम ने यात्रियों के सामानों की तलाशी ली। उनको चैक किया।

इस बीच सुरक्षा अधिकारी यात्रियों को सचेत कर किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु को देखने पर पुलिस को सूचना देने की बात कहते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed