फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Saras Dairy employees shifted Rs 64.19 lakh blackmoney, ACB filed case

नोटबंदी में डेयरी कर्मचारियों ने बदली 64 लाख रुपए की ब्लैकमनी

Thu, 01 Jun 2017 09:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 01 Jun 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
Saras Dairy employees shifted Rs 64.19 lakh blackmoney, ACB filed case
एसीबी ने केस दर्ज किया - फोटो : Demo pic
देश में नोटबंदी की घाेषणा के बाद जयपुर सरस डेयरी व सरस पार्लर के कर्मचारियों द्वारा करीब 64.19 लाख रुपए की ब्लैकमनी बदलने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच के बाद एसीबी ने नई करेंसी को बदलने और पद का दुरुपयोग करने व भ्रष्टाचार करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


यह केस एसीबी के इंस्पेक्टर ब्रजपाल की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया। जिसमें सरस डेयरी के कैशियर रामदेव जाट व सरस पार्लर प्रभारी सरलाल मील को आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच एसीबी में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक एसीबी की पड़ताल में सामने आया कि नरेन्द्र माेदी ने 8 नवंबर 2016 को 500 व 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की थी। इसके बाद नवंबर से जनवरी माह तक सरस डेयरी के पार्लर में आने वाली बिक्री की नई करेंसी को डेयरी के प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद के पास रख लिए और बदले में राजकोष में पुरानी करेंसी जमा करा दी।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में एसीबी ने माना कि सरस पार्लर के प्रभारी सरलाल मील व कैशियर रामदेव जाट है। दोनों ने अन्य अफसर-कर्मचारियों से मिलीभगत करके तीन माह में सरस पार्लर पर आने वाली नई करेंसी जमा नहीं कराई और पुरानी करेंसी जमा करा दी। यानि नई करेंसी की एवज में 64.19 लाख रुपए की पुरानी करेंसी बदलकर ब्लैकमनी को व्हाइट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, नोटबंदी के बाद एसीबी को जनवरी 2017 में सरस डेयरी में ब्लैकमनी को बदलकर नई करेंसी देने की भनक लगी थी। विधानसभा में यह मुद्दा उठा था। जिसमें गृहमंत्री कटारिया ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। तब एसीबी ने एक परिवाद दर्ज कर डेयरी में छापा मारकर रिकॉर्ड जब्त किया था। जिसकी जांच इंस्पेक्टर ब्रजपाल ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed